{"_id":"66ec648780750b0ae10c011f","slug":"bike-and-slippers-of-missing-youth-of-hathras-found-in-agra-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लापता युवक की बाइक और चप्पल मिलीं, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लापता युवक की बाइक और चप्पल मिलीं, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
Thu, 19 Sep 2024 11:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:21 PM IST
सार
राकेश 16 सितंबर को घर से लापता हुआ था। उसकी गुमशुदगी सादाबाद कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। जब परिजन उसे खोजते हुए गांव नेरा पहुंचे तो वहां उन्हें राकेश की चप्पल और बाइक मिली है। अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली में दी गुमशुदगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव छावा की नगरिया से चार दिन पहले लापता हुए युवक की चप्पल और बाइक 19 सितंबर को आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव नेरा में यमुना पुल के पास मिली हैं। परिजनों ने उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
गांव छावा की नगरिया निवासी अशोक कुमार पुत्र रतन सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई राकेश 16 सितंबर को घर से लापता हुआ था। उसकी गुमशुदगी सादाबाद कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि जब वह और अन्य परिजन उसे खोजते हुए गांव नेरा पहुंचे तो वहां उन्हें राकेश की चप्पल और बाइक मिली है।
विज्ञापन
किसी भी अनहोनी की आशंका से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि किसी युवक ने दो दिन पहले यमुना में छलांग लगाई थी, लेकिन वह अब तक मिला नहीं है।
विज्ञापन