फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Benefits of doing organic farming mentioned in farmers fair and seminar

किसान मेला एवं गोष्ठी में बताए जैविक खेती करने से लाभ

Thu, 14 Jan 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Benefits of doing organic farming mentioned in farmers fair and seminar
सहपऊ ब्लॉक परिसर में लगे किसान मेले एवं गोष्ठी में बैठे अधिकारी एवं क्षेत्र के किसान। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

किसान कल्याण मिशन अभियान के तहत सहपऊ विकास खंड परिसर में जिले के कृषि विभाग ने एक विशाल किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ लखनऊ से आए कृषि रक्षा उपनिदेशक वीके सिंह ने फीता काट कर किया। गोष्ठी का संचालन डॉ. जेके शर्मा ने किया। मेला एवं गोष्ठी में आए सोनवीर सिंह ने किसानो को मृदा परीक्षण कराने की सलाह दी। जिला कृषि अधिकारी यतेंद्र सिंह ने कीटों से फसलों को होने वाले नुकसान एवं उससे बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। आगरा से आए कृषि वैज्ञानिक एके सिंह ने किसानों को जैविक खेती करने एवं उससे होने वाले लाभों के बारे में बताया।
प्रगतिशील किसान गेंदा सिंह, अकबर सिंह अकेला, विनोद कुमार शर्मा एडीओ पीपी, एवर सिंह एडीओ पीपी, ब्रह्म कुमार पचौरी एडीओ पीपी एवं एके सिंह एडीओ पीपी ने भी किसानों को खेती से संबंधित सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता, भाजपा के जिला मंत्री डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना कृषक प्रभाग के जिलाध्यक्ष लव वार्ष्णेय ने भी गोष्ठी को संबोधित किया।
विज्ञापन

उससे पहले लखनऊ से आए कृषि रक्षा उपनिदेशक ने किसान मेला में जिला कृषि विभाग एवं क्षेत्र से आए कृषि, खाद बीज भंडार वालों द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रकार की स्टालों को भी देखा और मेले में लगी भारत माता के छविचित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस मौके पर ओमवीर सिंह, नकुल कुमार, गोपाल प्रसाद, सुमित कुमार, विष्णु कुमार, भूपेंद्र चौधरी, निरोत्तम कुशवाहा, आशीष यादव, मो. आरिफ, वीरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed