{"_id":"648b6dc5f308404e6f0350f2","slug":"bed-entrance-exam-2347-candidates-appeared-hathras-news-c-56-1-sali1016-1106-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा : 2347 परीक्षार्थियों ने दिया इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा : 2347 परीक्षार्थियों ने दिया इम्तिहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में छह केंद्रों पर बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 2541 में से 2347 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के लिए बागला डिग्री कॉलेज को नोडल केंद्र बनाया गया था। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक तरीके से उपस्थिति दर्ज की गई और डिजिटल मशीन से फेस स्क्रीनिंग की गई। परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा बृहस्पतिवार को जिले के नोडल केंद्र बागला डिग्री कॉलेज सहित सरस्वती इंटर कॉलेज, आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सेकसरिया इंटर कॉलेज, डीआरबी इंटर कॉलेज, अक्रूर इंटर कॉलेज पर हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। दस्तावेजों की जांच और तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
हालांकि कुछ अभ्यर्थी प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी को लेकर परेशान होते नजर आए। शांति व्यवस्था के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की देखरेख में परीक्षा हुई। परीक्षा सभी केंद्रों पर दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से निपट गई। परीक्षा में कुल 2541 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोनों पालियों में कुल 2347 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 194 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। प्रशासनिक अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों के भ्रमण करते रहे। संवाद
विज्ञापन
पेपर जैसा सोचा था, उससे भी ज्यादा आसान था। हालांकि कुछ सवाल घुमा-फिराकर पूछे गए। परीक्षा परिणाम देखने पर ही पता चल सकेगा, कि पेपर कैसा हुआ है।
-मानसी, अभ्यर्थी
परीक्षा में बैठने से पहले मन में काफी डर था कि किस तरह का पेपर आएगा। पेपर जब सामने आया तो सारा डर दूर हो गया। सवाल आसान थे। अब परिणाम का इंतजार है।
-मनी मिश्रा, अभ्यर्थी