{"_id":"577aa5984f1c1b6c697fa9b7","slug":"basic-distribution-of-fruit-in-schools-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक स्कूलों में फल वितरण का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक स्कूलों में फल वितरण का आगाज
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फल वितरित करतीं प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए शुरू की गई फल वितरण की योजना का सोमवार को विधिवत रूप से आगाज हो गया। एमडीएम प्राधिकरण के निर्देश पर पहले दिन विद्यालय शिक्षा समितियों और शिक्षकों के माध्यम से फल वितरित कराएं गए। बच्चों ने केले और आम का जमकर लुत्फ उठाया। योजना की शुरुआत जिलाधिकारी अविनाशकृष्ण सिंह ने जूनियर हाईस्कूल चंदपा में बच्चों को फल वितरित कर की। डीएम द्वारा नामित किए गए जिले के अन्य आला अधिकारियों ने भी विद्यालयों में पहुंचकर फल वितरित किए।
एमडीएम के माध्यम से अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने एवं अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों में पंजीकरण कराने के लिए हर सोमवार को फल वितरण की योजना शुरू की गई है। अब तक विद्यार्थियों को एमडीएम में खीर, कढ़ी, दलिया, रोटी और ताजा सब्जियों के साथ सोयाबीन की बरी एवं अन्य पोषक खाद्य पदार्थ वितरित किए जा रहे हैं। शासन का मानना है कि फल वितरण होने से बच्चों में पौष्टिक आहार की कमी को दूर किया जा सकेगा और गांवों तेजी से बढ़ रहे कुपोषण की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।
फल वितरण की टास्क फोर्स ने की जांच
हाथरस। शासन की फल वितरण योजना का शासन की मंशा के अनुरूप क्रियान्वयन हो रहा है कि नहीं। इसकी परख के लिए डीएम ने जिला स्तरीय अधिकारियों से औचक निरीक्षण कराया। इन अधिकारियों द्वारा मंगलवार को अपनी निरीक्षण आख्या बीएसए को सौंपी जाएगी। जहां भी फल वितरण में लापरवाही मिलेगी। संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
बारिश की भेंट चढ़ा सत्र का पहला दिन
हाथरस। जिले के अधिकांश विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र का आगाज विधिवत रूप से सोमवार को हुआ, लेकिन सत्र का पहला ही दिन तेज बारिश की भेंट चढ़ गया। पहले दिन खुले ज्यादातर स्कूलों में बच्चों की हाजिरी उम्मीद से बेहद कम रही, जबकि कुछ स्कूलों में तो इक्का-दुक्का बच्चे ही पहुंचे। हालांकि बारिश थमने के बाद मांटेसरी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल नजर आई। पहले दिन कुछ बच्चे रोते हुए स्कूल पहुंचे। कुछ अपने मम्मी-पापा के साथ स्कूल तो कुछ रिक्शों में बैठकर अकेले ही स्कूल पहुंचे।