फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Band Baaja and Baraat will start again from today

आज से फिर बैंड-बाजा और बरात की होगी शुरुआत

Fri, 04 Nov 2022 12:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Band Baaja and Baraat will start again from today
देवोत्थान एकादशी के लिए बाजार से गन्ना खरीदती महिला। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शुक्रवार (आज) देव प्रबोधिनी एकादशी है, जिसे देवोत्थान एकादशी भी कहते हैं। शुक्रवार से देव जाग जाएंगे। विधि विधान से लोग पूजा अर्चना करेंगे। देवोत्थान मनाने की प्रथा पौराणिक काल से ही चली आ रही है। लोग बुद्धि, शांति, संपत्ति आदि की प्राप्ति के लिए उपवास रखकर भगवान विष्णु की उपासना करते हैं।
इस दिन का उपवास व्यक्ति को समस्त दुखों से मुक्त कर देता है। इसके लिए घर- घर शालिग्राम तथा तुलसी पाठ की तैयारियां भी चल रही हैं। घरों में रंगोली आदि सजाकर देवों को उठाया जाएगा। शालिग्राम व तुलसी विवाह का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन

इस दिन तुलसी पृथ्वी से बैकुंठ लोक को चली जाती हैं। भगवान विष्णु को गन्ना सहित तमाम फल, सब्जी आदि का भोग लगाया जाता है। इसलिए बाजार में गन्ना की बिक्री भी शुरू हो गई। महंगाई का भी असर गन्ना खरीद पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान का श्यन चार नवम्बर को खत्म हो जएगा। हालांकि इसके बाद शुभ कार्य नहीं होगे। क्योंकि शुक्र देव अस्त हैं। 25 नवंबर से मांगलिक कार्य शुरू होंगे। इस बार लग्न कम हैं। शुक्र अस्त होने के चलते गिने चुने लग्न मिल रहे हैं। पंद्रह नवंबर को खरमास लग जाएगा। जिससे पहले 11 शुभ लग्न मिल रहे हैं। नवंबर में 25, 26, 27, 28, 30 का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। दिसंबर में दो, तीन, सात, आठ, 11 व 14 दिसंबर है।
- आचार्य बल्लभ महाराज
कम सहालग और किसानों की फसल प्रभावित होने का असर है सीजन पर
देवोत्थान एकादशी के सहालग की शुरुआत हो रही है। कुछ कारोबारियों का कहना है कि इस बार सीजन में सहालग कम हैं। ऐसे में बाजार में ज्यादा चहल-पहल नहीं हैं। किसानों की फसल बारिश से प्रभावित हुई है। इसका असर भी सहालग के सीजन पर है।
पिछले दो सालों में कोरोना के चलते कामकाज पटरी पर नहीं लौट पाया। इस बार सहालग कम होने के चलते दिक्कत खड़ी हो रही है। चार नवंबर के बाद 25 नवंबर को शादियां हैं। लगातार सहालग होने से बाजार भी अच्छा रहता है। इस बार बाजार में चहल पहल कम है। सहालग बाजार की चेन होती है। जिससे कारोबार चलता है।

- नगेंद्र पाठक, गेस्ट हाउस संचालक।
बेमौसम हुई बारिश से किसान के पास पैसे की कमी हो गई है। हाथरस का बाजार किसान पर निर्भर रहता है। सहालग को लेकर इस बार नायरा, सरारा, प्लाजो आदि फैंसी डिजायन के सूट आए हैं। सहालग वाले लोगों द्वारा खरीदारी की जा रही है। इस बार सहालग कम होने से कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है।
- बृजबिहारी अग्रवाल, रेडीमेड गारमेंट्स कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed