फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ban on sale of pesticides

बासमती चावल: हाथरस समेत यूपी के 30 जनपदों में 11 कीटनाशकों की बिक्री पर प्रतिबंध, 60 दिनों तक रहेगी रोक

Sat, 23 Aug 2025 05:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 23 Aug 2025 05:38 PM IST
सार

बासमती चावल में ट्राईसाइक्लाजोल, ब्यूप्रोफेजिन, एसीफेट, क्लोरोपाइरीफास, टेबुकोनोजोल, प्रोपिकोनाजोल, थायोमेथाक्साम, प्रोफेनोफास, इमिडाक्लोप्रिड, कार्बेंडजिम एवं कार्वोफ्यूरान कीटनाशकों के सभी प्रकार के फार्मूलेशन की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
Ban on sale of pesticides
कीटनाशक - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस समेत प्रदेश के 30 जनपदों में 11 कीटनाशकों की बिक्री 60 दिनों के लिए रोक दी गई है। बासमती चावल की गुणवत्ता में वृद्धि करने और निर्यात बढ़ाने के लिए यह प्रतिबंध लागू किया गया है। 

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने बताया कि राज्यपाल द्वारा एक अगस्त से यह रोक प्रभावी है। यह आदेश 30 जिलोें के लिए लागू हुआ है। इसमें आगरा, अलीगढ़, औरैया, बागपत, बरेली, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, फर्रूखाबाद, फिरोजाबाद, इटावा, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मैनपुरी, मेरठ, मुरादाबाद, अमरोहा, कन्नौज, मुजफ्फरनगर, शामली, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शाहजहांपुर एवं संभल शामिल हैं।
विज्ञापन

 
बासमती चावल में ट्राईसाइक्लाजोल, ब्यूप्रोफेजिन, एसीफेट, क्लोरोपाइरीफास, टेबुकोनोजोल, प्रोपिकोनाजोल, थायोमेथाक्साम, प्रोफेनोफास, इमिडाक्लोप्रिड, कार्बेंडजिम एवं कार्वोफ्यूरान कीटनाशकों के सभी प्रकार के फार्मूलेशन की बिक्री पर रोक लगाई गई है। प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य बासमती चावल के निर्यात में वृद्धि करना है। यदि किसी विक्रेता द्वारा प्रतिबंधित कीटनाशकों की बिक्री पाई जाती है तो उसके खिलाफ कीटनाशी अधिनियम के अंतरगत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैकल्पिक कीटनाशकों का करें प्रयोग : कृषि विभाग
हाथरस जिला कृषि अधिकारी ने कहा है कि बासमती धान में संतुलित मात्रा में वैकल्पिक कीटनाशकों का प्रयोग किया जाए। जैव कीटनाशकों में नीम ऑयल, ट्राईकोडरमा, ब्युवेरिया बेसियाना, स्यूडोमोनास, मैटाराइजियम, बीटी, एनपीवी की बिक्री को बढ़ावा दिया जाए। कुछ वैकल्पिक उपायों जैसे लाइट टेप, फेरोमोन टेप, स्टिकी टेप और ट्राइकोकार्ड का प्रयोग किया जाए। फसल पकने से एक माह पूर्व कीटनाशकों का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद कर दें, ताकि कटाई के उपरांत फसल में कीटनाशकों के अवशेष विद्यमान न रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed