{"_id":"5d49cd9d8ebc3e6cf035e4c5","slug":"bag-stolen-from-car-found-in-old-ice-food-street-hathras-news-ali2103335168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से चोरी बैग पुराने बर्फ खाना गली में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से चोरी बैग पुराने बर्फ खाना गली में मिला
विज्ञापन

बैग में थे साढ़े 48 हजार रुपये व अन्य सामान, बदमाशों का अभी पता नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बागला मार्ग रेलवे फाटक के निकट कार से चोरी हुआ बैग दूसरे दिन बर्फ खाना में नाली में पड़ा मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बैग को थाने ले गई। बैग में से 48 हजार रुपए किसी ने पार कर लिए। पुलिस अब चोर की तलाश में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार की दोपहर को करीब दो बजे जगवीर सिंह वर्मा प्रधानाध्यापक सेठ भोलेनाथ हरिशरण बंसल सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिसावर सादाबाद की कार का पहिया बागला रोड पर पंचर हो गया था। कार का पहिया बदलने के लिए वर्मा ने उसे साइड में लगाया। वह स्टेपनी बदलने में लग गए और किसी ने इसी बीच कार में रखा बैग पार कर दिया। उस बैग में 48500 रुपए, पांच पासबुक, एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड, विद्यालय की चाबी आदि सामान रखा भी रखा हुआ था।
यह बैक मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली सदर क्षेत्र के पुराना बर्फ खाना की नाली में पड़ा हुआ था। इस बात की जानकारी यहां के रहने वाले व्यक्तियों ने 100 डायल पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उस बैक को अपने साथ थाने ले गई। बैग में रखे रुपए गायब थे। इस बात की सूचना मिलते ही बैग स्वामी भी थाने पहुंच गए।