फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   aware about voting by painting and Mehandi competition

प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया मतदान करने का संदेश

Tue, 26 Jan 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
aware about voting by painting and Mehandi competition
प्रतियोगिता के दौरान रंगोली बनाती छात्राए। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में डीआरबी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
डीएम रमेश रंजन, एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई आकर्षक पेंटिंग, रंगोली और मेहंदी का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। डीएम ने नए मतदाताओं को फोटोयुक्त पहचानपत्र एवं अभिनंदन पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया और उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर बीएलओ को प्रशस्तिपत्र दिए गए।
विज्ञापन

उन्होंने वहां मौजूद मतदाताओं को शपथ दिलाई। यहां पर क्विज प्रतियोगिता भी हुई। राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का स्वागत किया। स्काउट-गाइड्स ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संचालन अतुल वर्मा ने किया। इस मौके पर डीआईओएस ऋतु गोयल, प्रधानाचार्य डीआरबी इंटर कॉलेज, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरके मिश्रा, डीओजी धीरेंद्र कुमार, योगेश कुमार, डॉ. मुकेेश कुमार, डॉ. विमला भारत, बालमुकुंद शर्मा, पंकज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
- स्लोगन प्रतियोगिता में आरसी इंटर कॉलेज की छात्रा गौरी यादव ने प्रथम, महात्मा गांधी कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा ज्योति वर्मा द्वितीय और राजकीय बालिका कन्या इंटर कॉलेेज की रेशमा तृतीय स्थान पर रहीं।
-पोस्टर प्रतियोगिता में कन्या इंटर कॉलेज सासनी की शीतल प्रथम, डीआरबी इंटर कॉलेज हाथरस के आकाश कुशवाहा द्वितीय और सेठ हरचनदास कन्या इंटर कॉलेज की सुजाता कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
-रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पिंकी, हेमलता, कुंतेश व ज्योति राजकीय हाईस्कूल कोका, द्वितीय स्थान पर तनु ,भूमि, गौरी, रेखा हिना डीआरबी इंटर कॉलेज हाथरस और तृतीय स्थान पर आरती, निकिता, पूजा, पूजा और गीता गुप्ता रामचंद्र कन्या इंटर कॉलेज रहीं।
-मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुस्कान सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज हाथरस, द्वितीय स्थान पर नंदिनी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हाथरस, तृतीय स्थान पर आरुषि जिंटा उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज रहीं।
-क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आदित्य, कुशल भारती और सुमित कुशवाहा डीआरबी इंटर कॉलेज हाथरस, द्वितीय स्थान पर रचना कुमारी, मेघा सिसौदिया और चंचल सिसौदिया जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज मीतई और तृतीय स्थान पर श्वेता, हिमांशी, बबली सेंगर कन्या इंटर कॉलेज सासनी रहीं।

विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली
किला गेट स्थित सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज सहित कई स्कूल-कॉलेजों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली भी निकाली।

मेहंदी प्रतियोगिता के बाद अपना हाथ दिखाती छात्राएं।

मेहंदी प्रतियोगिता के बाद अपना हाथ दिखाती छात्राएं। - फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed