{"_id":"6748b260094754558b068066","slug":"awaiting-viscera-report-of-monkeys-dead-bodies-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बंदरों के शवों की विसरा रिपोर्ट का इंतजार, तभी होगा गोदाम से खाद्यान्न का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बंदरों के शवों की विसरा रिपोर्ट का इंतजार, तभी होगा गोदाम से खाद्यान्न का वितरण शुरू
Fri, 29 Nov 2024 04:42 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 04:42 AM IST
सार
पिछले दिनों गोदाम में 145 बंदरों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। एफसीआई के अधिकारियों ने गोदाम परिसर में ही गड्ढा खोदवाकर बंदरों के शवों को दफन करा दिया था। इसका खुलासा दो दिन बाद तब हुआ, जब विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
एफसीआई गोदाम पर टेंट लगाकर हुआ था बंदरों का पोस्टमार्टम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम में 145 बंदरों की मौत के मामले में आपूर्ति विभाग के साथ प्रशासन को बंदरों की विसरा रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम में लिए गए विसरा की रिपोर्ट के आधार पर ही गोदाम से खाद्यान्न का वितरण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
फिलहाल प्रशासन की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन की दुकानों पर वितरण के लिए एटा और हाथरस से खाद्यान्न का उठान कराया जा रहा है। चूंकि जिले में गोदाम से राशन की दुकानों के लिए खाद्यान्न का उठान अभी अटका हुआ है, इसलिए पुलिस की ओर से विसरा की जांच रिपोर्ट के लिए लगातार आगरा प्रयोगशाला में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले दिनों गोदाम में 145 बंदरों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। एफसीआई के अधिकारियों ने गोदाम परिसर में ही गड्ढा खोदवाकर बंदरों के शवों को दफन करा दिया था। इसका खुलासा दो दिन बाद तब हुआ, जब विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा किया था।
विज्ञापन