{"_id":"6900c124e6999fd0670052bf","slug":"atul-vats-new-district-magistrate-of-hathras-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीएम राहुल पांडेय का तबादला, अतुल वत्स होंगे हाथरस के नए जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीएम राहुल पांडेय का तबादला, अतुल वत्स होंगे हाथरस के नए जिलाधिकारी
Tue, 28 Oct 2025 06:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 28 Oct 2025 06:42 PM IST
सार
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स को हाथरस का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अतुल वत्स अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
अतुल वत्स होंगे हाथरस के नए डीएम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में 46 अधिकारियों का तबादला किया गया है। हाथरस के डीएम राहुल पांडेय का तबादला हो गया है। उनकी जगह अतुल वत्स नए डीएम होंगे।
विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में हमीरपुर के डीएम राहुल पांडेय को हाथरस का डीएम बनाया गया था। एक साल एक माह के बाद उनका तबादला कर दिया गया है। राहुल पांडेय को उत्तर प्रदेश शासन के राज्य कर विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स को हाथरस का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अतुल वत्स अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
विज्ञापन
अतुल वत्स का जन्म हरियाणा के सोनीपत में हुआ। उन्होंने बीई की पढ़ाई की है। वह सबसे पहले सोनभद्र में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट बने। उसके बाद मऊ मे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हुए। वहां से सीडीओ सुल्तानपुर बनकर गए। वहां के बाद वह अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रहे, जिसके बाद गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष बने। वहीं से अब हाथरस के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन