फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attack on police team in Nagla Biriya, six including Pradhan arrested

Hathras News: नगला बिरिया में पुलिस टीम पर हमला, प्रधान सहित छह गिरफ्तार

Sun, 25 May 2025 12:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Attack on police team in Nagla Biriya, six including Pradhan arrested
गांव नगला बीरिया में शनिवार सुबह चकरोड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों को पीटा और उनकी वार्दी फाड़ दी। बाद में पुलिस ने प्रधान सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। पुलिस ने 15 नामजद सहित 25-30 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है। इसमें दरोगा, कांस्टेबल और होमगार्ड घायल हुए हैं।
विज्ञापन


रमनगला ग्राम पंचायत के मजरे नगला बिरिया में शनिवार को चकरोड डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान ग्राम प्रधान पक्ष और दूसरे पक्ष में विवाद हो गया। हंगामे व मारपीट की सूचना पर पर गांव में पीआरवी पहुंच गई। हंगामे को तूल पकड़ता देख पीआरवी ने मेंडू चाैकी प्रभारी रामनरेश को सूचना दी। वह भी टीम के साथ माैके पर पहुुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हंगामा कर रहे कुछ लोगों हिरासत में लेकर पुलिस गांव से चलने लगी तो ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया। पुलिस से अभद्रता कर आरोपियों को छुड़ा लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को पीटा, खींचतान में दरोगा वर्दी भी फट गई। चौकी प्रभारी मेंडू रामनरेश व पीआरवी के हेड कॉस्टेबल महावीर सिंह और होमगार्ड महावीर प्रसाद को चोटें आई हैं।


नामजदों में तीन महिला भी शामिल

इस मामले में चौकी प्रभारी ने इस मामले में सोनपाल, विकास, द्वारिका प्रसाद, हरी शंकर, विश्वबन्धु, राजेन्द्र, उर्मिला, उसके पति वीकेश, शिवा, मंजू , मौजा देवी निवासी नगला विरिया और प्रधान अमित, उसके भाई अजीत व अंकित निवासी धौलाकुंआ, मोहन की पत्नी, निवासी ग्राम रमनगला एवं 25-30 अज्ञात महिला एवं पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान धोला कुआं अमित, सोनपाल, द्वारिका प्रसाद, हरिशंकर, विश्वबन्धु, राजेन्द्र निवासी नगला बिरिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed