फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Attachment notice on the house of the former head accused of government money embezzlement in the village panchayat

ग्राम पंचायत में सरकारी धन गबन के आरोपी पूर्व प्रधान के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा

Thu, 22 Aug 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice on the house of the former head accused of government money embezzlement in the village panchayat
गबन के आरोपी पूर्व प्रधान के घर कुर्की नोटिस चस्पा
विज्ञापन

तारीखों पर हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने जारी किया था नोटिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। क्षेत्र के ग्राम पंचायत धाधऊ के पूर्व प्रधान रामदयाल के घर पर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी किया गया कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया। पूर्व प्रधान के खिलाफ ग्राम पंचायत के विकास के लिए मिले सरकारी धन के गबन का मुकदमा विचाराधीन है।
गौरततलब है कि ग्राम पंचायत धाधऊ में शौचालय और अंत्येष्टि स्थल के लिए सरकार द्वारा 41 लाख 33 हजार 466 रुपये की धनराशि जारी की गई थी। इस धनराशि को पूर्व प्रधान रामदयाल के पुत्र गिर्राज और तत्कालीन पंचायत सचिव हरकेश यादव ने मिलकर गबन कर लिया। तत्कालीन प्रधान की उम्र ज्यादा होने के कारण उनका पुत्र गिर्राज उनके प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहा था। विकास खंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच करने पर दोनों को सरकारी धन का गबन करने का आरोपी पाया।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम अमित कुमार ने दोनों को गिरफ्तार करने एसपी को निर्देश दिए, जिसके बाद पुलिस ने प्रधान पुत्र एवं ग्राम पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया। बाद में तत्कालीन जिला पंचायतराज अधिकारी उदय भान सिंह ने पूर्व प्रधान एवं तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव के नामजद कोतवाली में धारा 409, 120 बी के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने दोनों के नाम न्यायालय में चार्जशीट भेज दी। न्यायालय में मुकदमा चलने के बाद पूर्व प्रधान लगातार तारीखों पर नहीं पहुंचे, जिससे न्यायालय ने उनके विरुद्ध कुर्की नोटिस जारी कर दिया। इलाका इंचार्ज एसआई रमाकांत ने न्यायालय द्वारा जारी इस नोटिस को पूर्व प्रधान के गांव नगला मनी पहुंचकर उनके मकान पर चस्पा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed