{"_id":"586a98c04f1c1bff51158af6","slug":"atm-connectivity-problem-and-the-shortage-of-cash-off-cry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश की किल्लत... बंद एटीएम और कनेक्टिविटी की समस्या ने रुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश की किल्लत... बंद एटीएम और कनेक्टिविटी की समस्या ने रुलाया
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मंडी समिति के एटीएम पर नकदी के लिए लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 55 दिन बाद भी काउंटर्स पर लोगों की भीड़ रही। अवकाश के बाद सोमवार को काफी संख्या में पहुंचे लोग काउंटर्स से लेन-देन करते नजर आए। वहीं शहर के जिन एटीएम में पैसा था, वहां लोग कैश निकालने के लिए जुटे रहे।
कई एटीएम में लोगों को कनेक्टिविटी नहीं आने और कैश नहीं होने की समस्या का भी सामना करना पड़ा। सहपऊ के सिंडीकेट बैंक से तो अभी तक दो हजार रुपये की ही निकासी हो पा रही है। वहां अभी तक साढ़े चार हजार की निकासी ही शुरू नहीं हो सकी है।
शहर की घास की मंडी स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, केनरा बैंक मधुगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक, अलीगढ़ रोड पर एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त, एक्सिस बैंक, चक्की बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा सहित अन्य कई बैंक की शाखाओं में सुबह से लेकर दोपहर तक लेन-देन करने के लिए लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
अधिकतर बैंकों में लोगों को कैश मिल गया। इस वजह से कतार भी काफी छोटी रहीं। वहीं, एटीएम का हाल-बेहाल रहा। सोमवार को भी जिले के अधिकतर एटीएम बंद रहे। मधुगढ़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर लोग पैसा निकालने पहुंचे तो एटीएम में कनेक्टिविटी नहीं आने की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ा।
लोग काफी देर तक यहां कनेक्टिविटी आने का इंतजार करते रहे। एक्सिस बैंक के एटीएम पर भी कनेक्टिविटी नहीं आने से लोगों में गुस्सा कायम रहा। दोपहर तक इंतजार करने के बाद भी एटीएम में कनेक्टिविटी नहीं आ सकी।
लोगों को दूसरे एटीएम पर जाना पड़ा। सादाबाद गेट स्थित विजया बैंक के एटीएम और मंडी समिति स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम पर लोग नकदी निकालने के लिए जुटे रहे। विजया बैंक के एटीएम से चार हजार तो स्टेट बैंक के एटीएम से लोगों को साढ़े चार हजार रुपये की नकदी प्राप्त हुई। एटीएम से मिल रही यह नकदी लोगों की छोटी जरूरतों को पूरा करने में काफी सहायक बन रही है।
सहपऊ। नोटबंदी से लेकर अब तक क्षेत्र के एटीएम लगभग पूरी तरह से बंद रहे हैं। दो बार एसबीआई ने अपने एटीएम को चलाने की कोशिश भी की, लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिली। 30 दिसंबर से पहले कस्बे के सिंडीकेट बैंक ने अपना एटीएम चालू कर दिया, लेकिन उसमें से केवल दो हजार रुपये ही निकल रहे हैं। सरकार ने एक जनवरी से एटीएम से 4500 रुपये निकाले जाने की अधिघोषणा कर दी है। बैंक मैंनेजर संदीप सिंह सिंहाल का कहना है कि एटीएम से पैसे निकालने का पूरा प्रबंध इंटरनेट से होता है। हम लोग इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं। उधर, पीएनबी जलेसर रोड (मानिकपुर) का एटीएम तो स्थाई रूप से ही बंद है।
-एटीएम से रुपया निकालने आए थे, लेकिन बैंक में कनेक्टिविटी नहीं थी।
-भूपेंद्र, विशुनदास
-एटीएम से रुपये निकालने गए तो एटीएम पर कनेक्टिविटी न आने का संदेश आ रहा था। उन्हें दूसरे एटीएम से नकदी निकालनी पड़ी।
-फिरोज, नवीपुर
-विजया बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पड़े। एक्सिस बैंक के एटीएम में कनेक्टिविटी नहीं आ रही थी।
-विकास, विशुनदास
अन्य कई एटीएम को चालू किया जाना चाहिए, जिससे एटीएम से मिल रही नकदी से लोगों की जरूरतें पूरी हो सकें।
-केके गौतम, मुरसान गेट