फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Asked for new loan by forging fake receipt of no duty

नो ड्यूज की फर्जी रसीद लगाकर मांगा नया कर्ज

Fri, 06 Sep 2019 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Asked for new loan by forging fake receipt of no duty
नो ड्यूज की फर्जी रसीद लगाकर मांगा नया कर्ज
विज्ञापन

रसीद पर फर्जी नंबर से पकड़ी गई कारगुजारी, शाखा प्रबंधक ने दी तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। क्षेत्र के गांव टीकरी खुर्द में एक किसान पर आरोप है कि उसने सहकारी ग्राम विकास बैंक से लिया गया कर्ज तो चुकाया नहीं, बल्कि उसका फर्जी नो ड्यूज प्रमाण पत्र बनवाकर पंजाब नेशनल बैंक से कर्ज लेने का प्रयास किया। अब शाखा प्रबंधक ने किसान के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।
शाखा प्रबंधक नरेश प्रताप सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि योगेंद्र पाल सिंह पुत्र भीकमपाल सिंह ने पिचासी ग्राम टीकरी खुर्द डाकखाना कपसिया ने बैंक की स्थानीय शाखा से नवंबर 2006 में 20 हजार रुपये का कर्ज लिया था।
विज्ञापन

तब से अब तक किसान ने कर्ज का कोई पैसा बैंक में जमा नहीं किया है। दो सितंबर को योगेंद्र ने पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा में पुराने कर्ज की अदायगी का फर्जी नो ड्यूज प्रमाण पत्र बनवाकर नए कर्ज के लिए आवेदन कर दिया। रसीद पर फर्जी नंबर होने के कारण आरोपी पकड़ा गया। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed