फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Around eight more suspected BEd degree investigators

आठ और संदिग्ध बीएड डिग्रीधारी जांच के घेरे में

Thu, 30 Nov 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 30 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Around eight more suspected BEd degree investigators
Teacher
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से 2004-05 में बीएड कर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वालों की जांच गुरुवार को भी जारी रही। द्वितीय चरण की जांच में गुरुवार को आठ और संदिग्ध सामने आए है। अब तक दूसरी सूची में भी संदिग्धों की संख्या 33 पहुंच गई है, जबकि पूर्व में सत्यापन के बाद 65 शिक्षकों को विभाग की ओर से पूर्व में ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा चुका है। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग को एसआईटी की जांच के बाद दी गई सूची के आधार पर 4570 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन बीएसए द्वारा तेजी से कराया जा रहा है। अब तक विभाग ने प्रथम चरण में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने 65 शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संदिग्ध माना है।
विज्ञापन


इन सभी को विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं, जिससे इन शिक्षकों के जवाब मिलने के बाद विधिवत रूप से विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा सके। अब खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय से दूसरे चरण में शिक्षकों द्वारा सौंपे गए शैक्षिक प्रमाण पत्रों की पत्रावलियां भेजी गई हैं। इनकी भी विभागीय टीम द्वारा जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भी अब तक 25 संदिग्ध शिक्षकों की सूची तो विभाग द्वारा पहले ही तैयार कर ली गई थी, जबकि गुरुवार को हुई विभागीय जांच में आठ संदिग्ध शिक्षक फिर विभागीय टीम ने चयनित कर लिए। इसके बाद भी विभागीय टीम द्वारा शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच लगातार की जा रही है, क्योंकि विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस संबंध में जब तक विभाग की ओर से कोई स्पष्ट आदेश उन्हें प्राप्त नहीं होते, विभागीय कार्रवाई गतिमान रहेगी। 


- शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच विभागीय आदेशों के बाद शुरू की गई हैं। भविष्य में जो भी विभागीय आदेश प्राप्त होंगे, उनके अनुसार विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी। विभागीय आदेश प्राप्त नहीं होने तक जांच जारी रहेगी। 
- रेखा सुमन, बीएसए हाथरस 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed