{"_id":"6697f2d7cf3b04d86b06ed06","slug":"argument-between-two-parties-over-collision-with-a-vehicle-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: गाड़ी में टक्कर मारने पर दो पक्षों में कहासुनी, आरोप-पीड़ित पक्ष को ही पुलिस ने किया हवालात में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: गाड़ी में टक्कर मारने पर दो पक्षों में कहासुनी, आरोप-पीड़ित पक्ष को ही पुलिस ने किया हवालात में बंद
Wed, 17 Jul 2024 10:17 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:17 PM IST
सार
सासनी में 17 जुलाई की शाम गाड़ी में टक्कर मारने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सासनी कोतवाली
- फोटो : संवाद
विस्तार
गाड़ी टकराने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पीट दिया। पुलिस पर आरोप है कि उसने पीड़ित पक्ष को ही हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी में 17 जुलाई की शाम गाड़ी में टक्कर मारने के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े में मोहित उपाध्याय, कोमल पाठक व विवेक पचौरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से पुलिस उन्हें थाने ले आई। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उन्हें बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें ही हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन