फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Angry young man threw thinner on the girls

Hathras News: गुस्साए युवक ने फेंका थिनर, युवतियों के कपड़े जले, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Mar 2025 09:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 09:47 PM IST
सार

युवतियों ने कहा कि त्योहार पर काम ज्यादा है, इसलिए लेट हो गए। इतना सुन कर सोहिल भड़क गया। उसने रसायन युक्त थिनर का केन युवतियों के सिर पर दे मारा। इससे थिनर फैल गया, युवतियां तो जलने से बच गईं, लेकिन जिन कपड़ों पर थिनर गिरा, वे जल गए।

विज्ञापन
Angry young man threw thinner on the girls
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में पुरदिलनगर कस्बे के मोहल्ला सोरों गेट में 17 मार्च दोपहर एक युवक ने घर में काम कर रही युवतियों पर रसायन युक्त थिनर फेंक दिया। इससे युवतियां तो जलने से बच गईं, लेकिन उनके कपड़े जल गए। इस मामले में युवती के पिता मैनुद्दीन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

 
कस्बा के मोहल्ला सोरों गेट निवासी मैनुद्दीन पुत्र हबीब खान की बेटी नूर अफसा कपड़ों की सिलाई कर रहीं थीं। उन्हीं के पास मैनुद्दीन की नातिन रियासन बैठी थी। उसी समय मोहल्ला इस्लामनगर निवासी सोहिल पुत्र अता मोहम्मद आया। कहने लगा कि उसका काम क्यों नहीं किया। इस पर युवतियों ने कहा कि त्योहार पर काम ज्यादा है, इसलिए लेट हो गया। 
विज्ञापन


इतना सुन कर सोहिल भड़क गया। उसने रसायन युक्त थिनर का केन युवतियों के सिर पर दे मारा। इससे थिनर फैल गया, युवतियां तो जलने से बच गईं, लेकिन जिन कपड़ों पर थिनर गिरा, वे जल गए। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले आ गए। उनको देखकर सोहेल धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने सोहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बे में कांच का सामान बनाने के लिए रसायन और थिनर आसानी से मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed