फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger erupted over power crisis, Gijrauli sub-centre surrounded

Hathras News: बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, गिजरौली उपकेंद्र घेरा

Wed, 17 Jul 2024 05:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 17 Jul 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over power crisis, Gijrauli sub-centre surrounded
गिजरौली विद्युत उपकेंद्र का सोमवार की रात को घेराव करते लोग। संवाद - फोटो : samvad
बेहिसाब बिजली कटौती पर सोमवार देर रात गिजरौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों के बाशिंदों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोग सोमवार की देर रात बिजलीघर पर पहुंच गए और घेराव कर लिया। लोगों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों शहर से लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। 33 केवी गिजरौली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में पिछले कई दिनों से बिजली कटौती हो रही है। 24 घंटे में से मात्र आठ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके रोजमर्रा के कामकाज बाधित हो रहे हैं। सोमवार की देर रात को फिर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों की बिजली ठप हो गई, जिससे आक्रोशित होकर शहर के आगरा रोड, गिजरौली, टाप रोड, कुंवरपुर, नगला मियां आदि इलाके के लोग गिजरौलीस्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और उसका घेराव कर लिया। इन लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। इन लोगों का कहना है कि पूरे-पूरे दिन और पूरी-पूरी रात बिजली गुल रहने वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसे लेकर अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है। इसके बावजूद विद्युत व्यवस्था सुधरती नहीं दिख रही। थक-हारकर प्रदर्शनकारी वापस अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




24 घंटे में से मात्र 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। रात और दिन में लगातार कई-कई घंटे तक बिजली गुल रहती है। बिजली नहीं आने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-पुष्पा देवी निवासी गिजरौली।
---

गर्मी के दिनों में हो रही तबाड़तोड़ बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ा दी है। कई-कई घंटे तक लगातार बिजली गुल रहती है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा।

-राम देवी निवासी टाप रोड।
----



शेड्यूल के मुताबिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जा रही है। अगर कहीं लोकल फॉल्ट व फीडर ब्रेक डाउन की समस्या है तो हो सकता है विद्युत आपूर्ति बाधित रही होगी। गिजरौली उपकेंद्र पर सोमवार की रात आए उपभोक्ताओं के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई उपभोक्ता आए हैं तो इस बारे में जानकारी की जाएगी।
-अरविंद कुमार, एसडीओ देहात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed