फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   An out-of-control car hits pedestrians on the highway, injuring six.

Hathras News: हाईवे पर बेकाबू कार ने राहगीरों को मारी टक्कर, छह लोग घायल

Sun, 14 Dec 2025 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 14 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
An out-of-control car hits pedestrians on the highway, injuring six.
अलीगढ़-आगरा हाईवे पर भीड़भाड़ वाले इलाके रुहेरी में बेकाबू कार ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे चालक सहित छह लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बाल-बाल बचे। इनमें एक की हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सरक्यूलर रोड स्थित गली तबेला के रहने वाले कृष्ण कुमार अग्रवाल (67) की रुहेरी पर जूते की दुकान है। शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे वह दुकान के बाहर खड़े थे, तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की होंडा सिटी कार उन्हें टक्कर मारते हुए चली गई। कार हाईवे से फुटपाथ की ओर कई लोगों को टक्कर मारते आ रही थी।
विज्ञापन

आखिर में बाइक सवार दंपती को टक्कर मारते हुए नाले के पास सीमेंट के एक पाइप से टकराकर रुक गई। घटना के समय लोगों ने देखा कि चालक स्टेयरिंग पर बेहोश पड़ा है। इधर, अफरा-तफरी के बीच बाइक के नीचे फंसे दंपती को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल हुए कृष्ण कुमार को पास के दुकानदार टेंपो से जिला अस्पताल ले गए, उनके सिर व पैर में गंभीर चोट थीं। आनन-फानन उन्हें यहां से रेफर किया गया। बाकी घायलों को एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दंपती बादशाह (47) व अफसाना (45) निवासी शाहपुर चौकी अलीगढ़ घायल हुए। दोनों बाइक से मेंडू में गमी में शामिल होने जा रहे थे। एक और बाइक सवार अनिल (38) निवासी चिंतागढ़ी घायल हो गए, वह गांव से शहर आ रहे थे। गांव रुहेरी की रहने वालीं निर्मला (55) सड़क किनारे खड़ी थीं, वह भी चपेट में आ गईं। हादसे में घायल कार चालक हरिओम शर्मा निवासी रामबाग आगरा को भी जिला अस्पताल लाया गया। उपचार में व्यस्त होने के कारण पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिल सकी है।



दुर्घटना के बाद लगा जाम

इस दुर्घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जो घायलों की मदद में जुटे थे। इधर, दो एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार व बाइक को वहां से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू कराया गया। लगभग आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।


कार चालक को देख फूट पड़ा गुस्सा

तबेला गली के कृष्ण कुमार अग्रवाल के घायल होने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे। परिवार के लोग भी साथ थे। उन्हें रेफर करने के दौरान ही एंबुलेंस से घायल कार चालक व उसके परिवार को भी लाया गया। जैसे ही घायल के परिजनों को पता चला कि यह वही कार चालक है तो लोगों ने उसे घेर लिया तथा हाथापाई की। वहां मौजूद हाथरस गेट के सिपाही व अन्य लोगों ने उसे बचाया। पूरे परिवार को ई-रिक्शा से थाने ले जाया गया।


मुजफ्फरनगर से आगरा जा रहा था परिवार

कार चालक हरिओम अपनी पत्नी, दो छोटे बच्चे व एक रिश्तेदार के साथ मुजफ्फरनगर से आगरा स्थित घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह खतौली ब्लॉक में आउटसोर्सिंग पर काम करते हैं। परिवार के साथ वहीं रहते हैं। हाल ही में उन्होंने यह सेकेंडहैंड कार खरीदी है। अचानक चक्कर आने के बाद उन्हें कुछ याद नहीं कि क्या हुआ था। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed