{"_id":"68e545e11ceddccfec0ae732","slug":"an-old-man-tried-to-physical-harassment-a-teenager-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने वृद्ध को पीटा, आरोपी लिया हिरासत में, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, शोर मचाने पर लोगों ने वृद्ध को पीटा, आरोपी लिया हिरासत में, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 07 Oct 2025 10:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:25 PM IST
सार
बाजार से सामान लेने गई थी। इसी दौरान सत्तार खां उसे रास्ते से खींचकर अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ले गया। बेटी के शोर मचाने पर दो लोग वहां पहुंच गए, उन्होंने उसे बचाया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद कस्बा बिसावर में वृद्ध सत्तार खां (60) ने दूसरे समुदाय की एक किशोरी को घर में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया और आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, भीड़ से आरोपी को छुड़ाकर हिरासत में लेकर थाना सादाबाद भेज दिया। मामला दो अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने थाना सादाबाद पर दी तहरीर में आरोप लगाया कि 7 अक्तूबर शाम करीब चार बजे उनकी बेटी (15) बाजार से सामान लेने गई थी। इसी दौरान सत्तार खां उसे रास्ते से खींचकर अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ले गया। बेटी के शोर मचाने पर दो लोग वहां पहुंच गए, उन्होंने उसे बचाया। बेटी ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। आरोपी व्यक्ति मूलरूप से बलदेव जिला मथुरा का रहने वाला है। कुछ समय पहले वह बिसावर आया था और किराये कमरा लेकर रहा रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर इंस्पेक्टर सादाबाद भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई और लोग आरोपी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करने लगे। सीओ अमित पाठक ने बताया कि उक्त किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन