{"_id":"6800170707b59d517600d632","slug":"an-old-man-died-after-being-hit-by-a-buggy-at-a-kiln-hathras-news-c-56-1-hts1002-130125-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भट्ठे पर बुग्गी की चपेट में आने से बुजुुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भट्ठे पर बुग्गी की चपेट में आने से बुजुुर्ग की मौत
Thu, 17 Apr 2025 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
इगलास रोड स्थित टुकसान के निकट स्थित ईंट भट्ठे पर बुधवार को बुग्गी में ईंटें लादते समय बुजुर्ग बुग्गी की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अलीगढ़ के कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव कनोरा निवासी भूदेव प्रसाद (65) पुत्र घूरेलाल इगलास रोड पर गांव बीछिया के पास स्थित ईंट भट्ठा पर काम करते थे। बुधवार को वह बुग्गी में ईंटें लाद रहे थे। अचानक वह नीचे गिर गए। बुग्गी का पहिया उनके ऊपर होकर गुजर गया।
उनकी मौत हो गई। मौके पर मजदूरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। मृतक ने अपने पीछे छह बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है।