फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   An old man crossing the road was hit and died

Hathras News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

Sun, 10 Aug 2025 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 10 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
An old man crossing the road was hit and died
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दयानतपुर के निकट शुक्रवार की शाम करीब सात बजे सड़क पार कर रहे बनवारीलाल शर्मा (84) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




दयानतपुर निवासी बनवारीलाल शर्मा शुक्रवार की देर शाम को अपने खेत से लौट रहे थे। वह सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन




आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। बनवारीलाल को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बनवारीलाल गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी करते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed