{"_id":"6898d60fdfc7427e940023ea","slug":"an-innocent-child-was-bitten-by-a-snake-at-his-maternal-grandparent-house-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रक्षाबंधन पर मां के साथ आया, ननिहाल में मासूम को सर्प ने डसा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रक्षाबंधन पर मां के साथ आया, ननिहाल में मासूम को सर्प ने डसा, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 10 Aug 2025 10:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Aug 2025 10:55 PM IST
सार
यश कुमार अपनी ननिहाल सीकुर में नाना खजान सिंह के घर आया था। वह घर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी उसे सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सांप प्रतीकात्मक
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकुर में ननिहाल आए एक 6 वर्ष के मासूम को सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ननिहाल के लोग मासूम को लेकर जिला अस्पताल गए, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
यश कुमार (6) पुत्र मनोज कुमार निवासी नौ देवी की मढ़ैया नरौरा बुलंदशहर से मां रजनी देवी के साथ 9 अगस्त को अपनी ननिहाल सीकुर में नाना खजान सिंह के घर आया था। 10 अगस्त की सुबह वह घर पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी उसे सर्प ने डस लिया। इससे उसकी मौके पर ही हालत बिगड़ गई। बच्चों की हालत बिगड़ी देख ननिहाल के लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
ननिहाल के लोग बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे के शव को पैतृक गांव नौ देवी मढ़ैया नरौरा बुलंदशहर ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन