{"_id":"67254467972db9186a002d74","slug":"an-explosion-occurred-due-to-grinding-of-sulphur-potash-two-brothers-got-burnt-hathras-news-c-62-1-sali1024-102991-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गंधक-पोटाश पीसने से हुआ धमाका, दो भाई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गंधक-पोटाश पीसने से हुआ धमाका, दो भाई झुलसे
Sat, 02 Nov 2024 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रसगवां में बुधवार की देर रात दो भाई परिवार से छिपकर सिल-बट्टा पर गंधक व पोटाश पीस रहे थे, जिससे तेज धमाका हुआ और दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को बागला जिला अस्पताल से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
गांव रसगवां निवासी 15 वर्षीय दीपक और आठ वर्षीय रंजीत बुधवार देर रात दिवाली पर आतिशबाजी बनाने के लिए परिजनों को बिना बताए सिल-बट्टा लेकर घर से दूर गंधक और पोटाश मिलाकर पीस रहे थे। दोनों पदार्थों को पीसने से अचानक विस्फोट हो गया, जिससे दोनों भाई बुरी घायल हो गए। विस्फोट होने के बाद दोनों के परिजन भागकर मौके पर पहुंचे।
मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। धमाके से सिल-बट्टे के कई टुकड़ हो गए और जिस जगह सिल-बट्टा रखकर गंधक-पोटाश को पीसा जा रहा था, वहां गड्ढा हो गया। परिजन दोनों भाइयों को जिला अस्पताल ले गए। इस घटना से परिवार में त्योहार की खुशियों में खलल पड़ गया।