{"_id":"69e1501856ae80d43a07e881","slug":"an-auditorium-with-a-capacity-of-400-will-be-built-at-bagla-college-hathras-news-c-56-1-hts1003-147262-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बागला कॉलेज में 400 की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बागला कॉलेज में 400 की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा
Fri, 17 Apr 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
शहर के बागला डिग्री कॉलेज में जल्द ही 400 विद्यार्थियों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए कॉलेज की प्रबंध समिति ने विस्तृत खाका तैयार कर लिया है और आगणन तैयार कराने की प्रक्रिया जारी है।
प्रस्तावित ऑडिटोरियम को पूरी तरह वातानुकूलित बनाया जाएगा, जिसमें अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, बैठने की बेहतर व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे कॉलेज में शैक्षिक, सांस्कृतिक और सेमिनार जैसे आयोजनों को बेहतर ढंग से आयोजित किया जा सकेगा।
प्रबंध समिति के अनुसार पिछले दो वर्षों से कॉलेज परिसर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं और उसी कड़ी में यह ऑडिटोरियम एक महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में सामने आया है। कॉलेज प्रशासन का मानना है कि ऑडिटोरियम बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में भी सहूलियत होगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि आगणन तैयार होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।