फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Amar Ujala samvad on traffic jam in Hathras

अमर उजाला संवाद: हाथरस में जाम की समस्या, तीन ओवरब्रिज बनने से मिलेगी निजात

Mon, 24 Feb 2025 01:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 01:35 PM IST
सार

हाथरस के अमर उजाला संवाद में व्यापारियों ने जाम से निजात दिलाने के लिए अपने विचार रखे। उन्होंने शहर में दो और ओवरब्रिज व एक फुट ओवरब्रिज बनाए जाने की बात रखी।

विज्ञापन
Amar Ujala samvad on traffic jam in Hathras
खाती खाना की एक फर्म पर जाम पर संवाद करते व्यापारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस शहर में जाम की समस्या के निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। शहर के बाजारों के साथ ही मुख्य मार्गों पर जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 23 फरवरी को हुए अमर उजाला संवाद में व्यापारियों ने जाम से निजात दिलाने के लिए अपने विचार रखे। उन्होंने शहर में दो और ओवरब्रिज व एक फुट ओवरब्रिज बनाए जाने की बात रखी।

विज्ञापन


हाथरस से गुजरने वाले मथुरा-बरेली राजमार्ग पर बिजली कॉटन मिल व इगलास अड्डा चौराहा अब जाम से जूझ रहे हैं। यहां अक्सर वाहन जल्दबाजी में फंस जाते हैं। संवाद में मौजूद व्यापारी अनिल कुमार अग्रवाल का कहना है कि शहर में तालाब चौराहा ओवरब्रिज के बाद अब कम से कम दो और ओवरब्रिज की आवश्यकता है। सीताराम अग्रवाल का कहना था कि इगलास चौराहा अब काफी व्यस्त हो गया है, यहां ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना चाहिए। डा. विजय अरोरा का कहना था कि बिजली कॉटन मिल चौराहे पर भी एक ओवरब्रिज बनना चाहिए, ताकि यहां जाम के झाम से निजात मिल सके। प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि जाम के कारण होने वाली दिक्कतों की ओर अब जिला प्रशासन को नए स्तर से सोचकर नीति तैयार करनी चाहिए।
विज्ञापन


इसी तरह से हृदेश मित्तल का कहना है कि इस छोटे वाहनों के लिए फाटक पार करने की अलग से व्यवस्था होनी चाहिए। सोनू वर्मा व अंकुश राजौरिया ने शहर के आनंद टाॅकिज से एक फुटओवरब्रिज बनाकर नगर पालिका परिसर में उतारे जाने का सुझाव दिया। राहुल वर्मा ने कहा कि छोटे वाहनों के लिए नगर पालिका में उतरने वाले ओवरब्रिज से लोगों को कम से कम दो किलोमीटर का फेरा कम पार करना होगा। मोहित कुमार व बिरजो ने कहा कि बढ़ते यातायात को उलझने से बचाने के लिए नए कदम उठाने होंगे, तब ही शहर को जाम के झाम से निजात दिलाई जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed