{"_id":"65a2ce9adf3f2210c00caaac","slug":"aligarh-gangster-carrying-rs-25000-reward-caught-in-hathras-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अलीगढ़ का 25 हजार इनामी गैंगस्टर हाथरस में दबोचा, पहले भी जा चुका है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अलीगढ़ का 25 हजार इनामी गैंगस्टर हाथरस में दबोचा, पहले भी जा चुका है जेल
Sat, 13 Jan 2024 11:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 13 Jan 2024 11:25 PM IST
सार
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सोनू उर्फ गौरव शक्ति नगर सुभाष कश्यप का किराये का मकान गूलर रोड थाना बन्ना देवी अलीगढ़ है।अभियुक्त एक शातिर अपराधी है ,जिसके विरुद्ध जनपद हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन व थाना हाथरस गेट में चोरी व लूट के अभियोग तथा जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद में चोरी का अभियोग पंजीकृत है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने वर्ष 2025 के गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को दयानतपुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सोनू उर्फ गौरव पुत्र प्रेमचंद निवासी शक्ति नगर सुभाष कश्यप का किराये का मकान गूलर रोड थाना बन्ना देवी अलीगढ़ है। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उर्फ गौरव एक शातिर अपराधी है ,जिसके विरुद्ध जनपद हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन व थाना हाथरस गेट में चोरी व लूट के अभियोग तथा जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद में चोरी का अभियोग पंजीकृत है। जिनमें अभियुक्त सोनू उपरोक्त पूर्व में जनपद अलीगढ़ व जनपद हाथरस से गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है ।
विज्ञापन