Hathras News: रथ पर निकले महाराजा अग्रसेन, जगन्नाथ और खाटू श्याम की झांकियों ने मोहा मन
एक सुसज्जित रथ में महाराजा अग्रसेन और उनके पुत्र विराजमान थे। इनके साथ माता लक्ष्मी, श्री खाटूश्याम जी, जगन्नाथ प्रभु, श्रीकृष्ण, माता वैष्णोदेवी, बांके बिहारीलाल, महादेव, भारत मां, विष्णु भगवान, मां दुर्गा और गणेश भगवान सहित कई अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत 5 अक्टूबर देर शाम श्री अग्रवाल सभा के बैनर तले महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल अग्रबंधु महाराजा अग्रसेन का जयघोष करते नाचते गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा का कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
शोभायात्रा का शुभारंभ श्री महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से हुआ। यहां महाराजा श्री अग्रसेन जी के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। एक सुसज्जित रथ में महाराजा अग्रसेन और उनके पुत्र विराजमान थे। इनके साथ माता लक्ष्मी, श्री खाटूश्याम जी, जगन्नाथ प्रभु, श्रीकृष्ण, माता वैष्णोदेवी, बांके बिहारीलाल, महादेव, भारत मां, विष्णु भगवान, मां दुर्गा और गणेश भगवान सहित कई अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा के दौरान चित्रशाला की झांकी भी लोगों को बरबस अपनी ओर खींच रही थी।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अन्याय के खिलाफ थे। उन्होंने समाजवाद का सिद्धांत अपनाया। उन्होंने समाजवाद के सच्चे प्रणेता के रूप में एक ईंट और एक रुपये का सिद्धांत लागू किया। मुख्य अतिथि व अन्य वरिष्ठ जनों का स्वागत श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल व अन्य सभी पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
शोभायात्रा में श्री अग्रवाल युवा समाज, श्री अग्रवाल यंगर्स ग्रुप, श्री अग्रवाल फ्रेंडस क्लब, श्री अग्रवाल फेस्टिवल क्लब, श्री अग्रमातृ शक्ति मंडल, अग्रवाल राॅयल्स सहित समाज के अन्य संगठनों के तत्वावधान में भी कई झांकियां निकाली गईं। प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा जवाहर बाजार से होते हुए हाथरस रोड और फिर एसआर कांम्पलेक्स पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
यह रहे मौजूद
शोभायात्रा में अग्रवाल सभा के महामंत्री राजीव सिंघल सर्राफ, कोषाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, महेंद्र सिंह आचार्य, धर्मेंद्र गौतम, राजीव वार्ष्णेय, दिनेश गुप्ता, अशोक वार्ष्णेय, रामप्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, प्रमोद तायल, दाऊदयाल अग्रवाल, लाला गौतम, डाॅ. कालीचरन, राजेंद्र अग्रवाल, सतीश पाराशर, श्री बल्लभ, बाॅबी अग्रवाल, विनीत गुप्ता, जीतू गौतम, अनिल पाराशर, हरस्वरूप वर्मा, ललित शाह, दिनेश वार्ष्णेय डैनी, मनोज अग्रवाल, गगन पाराशर, अंकित गोयल, अजय गर्ग, हिमांशु अग्रवाल, रजत बंसल, राहुल अग्रवाल, रजत अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, दाऊदयाल अग्रवाल, अजय बंसल, गिर्राज किशोर, धनंजय बंसल, संजीव अग्रवाल, पीयूष जिंदल, मोहन अग्रवाल, मदन अग्रवाल, जुगनू अग्रवाल, राकेश गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, राजू अग्रवाल, रजत अग्रवाल, अंकित बंसल, पंकज गर्ग, अंकुर गोयल, रवि जिंदल, अमित अग्रवाल, नरेश गोयल, प्रिंस गोयल, रिंकू अग्रवाल, नितिन गोयल, प्रमोद तायल, निकुंज सिंघल, अंबरीश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, मनीष सिंघल, अमित बंसल, बालकिशन गोयल, धर्मेंद्र गोयल, अनिल कुमार, रूप किशोर, संजीव गोयल, संजय सहारा, सोनू अग्रवाल, पवन मित्तल, अरविंद गोयल आदि थे।