फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aggregation of all Hindu society is the only objective

Hathras News: सर्व हिंदू समाज का एकत्रीकरण है एकमात्र उद्देश्य

Mon, 31 Jul 2023 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Aggregation of all Hindu society is the only objective
सीपीएस गर्ल्स काॅलेज में विश्व हिन्दू परिषद की होती बैठक। - फोटो : Samvad
सिकंदराराऊ। रविवार को नगर के सीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा ने कहा कि संगठन अपने 60 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस वर्ष में प्रत्येक ग्राम स्तर तक संगठन की इकाई खड़ी करना मुख्य उद्देश्य है। बबलू सिसोदिया ने कहा कि हर स्थिति में एकजुट रहना चाहिए। संगठन का उद्देश्य है सर्व हिंदू समाज जागरण को समय रहते पूरा करना चाहिए। राजेंद्र मोहन सक्सेना ने कहा कि आज की परिस्थितियों को देखते हुए हिंदू जागरण अति आवश्यक है। सर्व हिंदू समाज को यह प्राथमिकता पर करना होगा। अंत में कृष्ण कुमार राघव ने कहां कि संगठन की गतिविधियों पर हमें गर्व करना चाहिए। हर संभव सहयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में पवन वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति एवं नीरज कुमार उर्फ नीरू यादव, बजरंग दल सहसंयोजक डीके, गोसेवा प्रमुख दीपक यादव, विद्यार्थी प्रमुख हर्षित, अमन महाजन, युग वार्ष्णेय, पुरदिलनगर नगर कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व सभासद अभिषेक वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, सभासद राज वार्ष्णेय, अमन गुप्ता,शशांक वैश्य, जिला संयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अखिल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने की। कार्यक्रम का संचालन भानु प्रताप सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed