{"_id":"5cd32105bdec2207215a3ab9","slug":"after-the-death-of-a-lover-couple-silence-spreading-in-the-village-for-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की मौत के बाद गांव में दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल की मौत के बाद गांव में दूसरे दिन भी पसरा रहा सन्नाटा
Thu, 09 May 2019 12:04 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Thu, 09 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसायन (हाथरस)। क्षेत्र के गांव सिंचावली सानी के युवक और युवती के शवों के पेड़ पर लटके मिलने के बाद दूसरे दिन भी गांव में खामोशी छायी रही और मातम पसरा रहा। तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। पुलिस की पैनी निगाह भी वहां रही। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद यह दावा कर चुकी है कि दोनों ने आत्महत्या की है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को गांव सिंचावली सानी के निकट जंगल में एक पेड़ पर गांव के ही एक युवक व युवती का शव पेड़ पर लटका मिला था। इससे वहां काफी भीड़ हो गई थी। यह आत्महत्या है या ऑनर किलिंग इसे लेकर खासी चर्चा रही थी। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया था। इसमें मौत का कारण हेंगिंग बताया गया था। कोतवली निरीक्षक हसायन सुरजन सिंह का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है और दोनों ने आत्महत्या की है। उनका यह भी कहना है कि दोनों के परिजनों ने यह लिखकर भी दे दिया है कि दोनों ने आत्महत्या ही की है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हेंगिंग ही आया है। इससे स्पष्ट है कि दोनों की मौत लटकने से हुई है। दोनों की हत्या कर शवों को नहीं लटकाया गया है।
उनका यह भी कहना है कि इतनी ऊंचाई पर हत्या करने के बाद शवों को लटकाया जाना संभव भी नहीं है। उन्होंने बताया कि गांव में किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं है। पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में ही दोनों के शवों का अंतिम संस्कार करा दिया था। घटना को लेकर चर्चाएं जरूर रही।