फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   advocate protest countinue, boycott lok adalat

अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार, आठ को करेंगे लोक अदालत का बहिष्कार

Wed, 05 Feb 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
advocate protest countinue, boycott lok adalat
मांगों के समर्थन में हड़ताल पर बैठे अधिवक्ता - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन की पांच सूत्रीय मांगो को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने मांगो को लेकर जमकर हुंकार भरी और मांगों के पूरा होने तक न्यायिक कार्यों से विरत रहकर धरना प्रदर्शन करने का एलान किया। इस दौरान आठ फरवरी को लोक अदालत का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया।
अध्यक्ष गुनेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि जहां एक ओर शासन की नीति है कि वादकारियों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिलना चाहिए और शासन भी यह चाहता है कि ग्राम न्यायालय भी खोले जाने चाहिए, जिससे न्याय जनता के घर तक पहुंच सके, लेकिन इसके विपरीत वाह्य न्यायालय सादाबाद के अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के हकों व अधिकारों का हनन किया जा रह है। बार के सचिव अनिल कुमार दीक्षित एडवोकेट ने बताया कि आजादी के बाद न्यायिक सुधारों की रफ्तार सुस्त रही है, तमाम समितियों, लॉ कमीशन जैसी संस्थाओं की रिर्पोट इस बाबत आईं और अपनी सिफारिशों का पुलिंदा छोड़कर चली गईं, न्यायिक क्षेत्र में सुधार की अगुवाई को कोई भी सामने नहीं आया। मौके पर सुरेंद्र पाराशर, दिनेशपाल सिंह, बीपी शर्मा, कुंजिल सिंह, दीपक दीक्षित, विवेक सारस्वत, भानुदत्त राजौरिया, रामप्रकाश कौशल, महेशचंद्र शर्मा, मुकेश तिवारी, हरीशंकर गिरी, महेश पाराशर, भानू प्रताप सिंह, शिशुपाल सिंह, राघवेंद्र सिसौदिया, गजेंद्र सिंह, भूरी सिंह, बलवीर सिंह, उत्तम पाराशर, अरुण चौधरी, केके चतुर्वेदी, मनोज चौधरी, कृष्ण मुरारी, राजकुमार पाराशर, जयजगत गर्ग, नेपाल दादा, आकाश रावत, देवेंद्र राजपूत आदि थे।
विज्ञापन

भाकियू और ससपा ने दिया समर्थन
धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह व सरपंच समाज पार्टी के प्रांत अध्यक्ष हरस्वरूप सिंह ने बार की मांगों को जायज बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed