{"_id":"575c55384f1c1b5b1a9c599e","slug":"adverse-entry-officer-two-of-explanation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो का स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो का स्पष्टीकरण
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने जिले में कर-करेत्तर एवं राजस्व के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए कामकाज में तेजी लाने के बारे में विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्टाफ बैठक में गैरहाजिर खनन निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी का जवाब तलब करने और राजस्व कार्यों में ढिलाई बरतने पर तहसीलदार सदर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए।
मुख्यमंत्री संदर्भ के निस्तारण के मामलों में राज्य स्तरीय समीक्षा में हाथरस जिला प्रदेश में चौथे और मंडल में पहले स्थान होने की स्थिति पर डीएम ने संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों से कहा कि वे शासन की अपेक्षा के अनुसार जनहित के कार्यों को समय से पूरा करने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें। शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुई स्टाफ बैठक में डीएम ने मानक के अनुसार राजस्व वसूली करने के संबंध में सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने बडे़ बकाएदारों से राजस्व वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने और कर-करेत्तर के वार्षिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति करने के लिए नियमित रूप से समीक्षा करने के लिए सभी अधिकारियों का जरूरी निर्देश दिए। उन्हाेंने कर की चोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी तरीके से प्रवर्तन की कार्रवाई के बारे में वाणिज्य कर, परिवहन, मंडी समिति अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
----
टैक्स चोरी करने वालों पर कार्रवाई करें
डीएम ने कर-करेत्तर में वाणिज्य कर विभाग की कार्यप्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई और करापवंचन करने वाले ट्रांसपोर्टर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने और राजस्व वसूली के लिए एसडीएम के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के लिए वाणिज्य कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
रजवाह-माइनरों की सफाई की होगी जांच
डीएम ने सभी एसडीएम को नहर, राजवाहों और माइनरों में सिल्ट की सफाई के काम का राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों से भौतिक सत्यापन कराने और प्रत्येक माह एक स्थायी अतिक्त्रस्मण को हटाने के अलावा 122 बी के मामलों तथा राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
30 तक पूरी करें राशन कार्डों की जांच
डीएम ने जिले में राशन कार्ड के लिए पात्र लोगों के नाम शामिल करने और अपात्र लोगाें के नाम काटने के लिए प्रत्येक दशा में 30 जून तक सत्यापन पूरा करने के बारे में सभी एसडीएम को निर्देश दिए और कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही और मनमानी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नाले-नालियों की तलीझाड़ सफाई कराएं
डीएम ने सभी निकाय क्षेत्रों में बारिश से पहले नाले-नालियों की तलीझाड़ सफाई कराने के लिए ईओ और एसडीएम को हिदायत दी और कहा कि वह खुद भी इसकी जांच करेंगे। अगर काम संतोषजनक नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
लेखपालों को कब्जा सत्यापन के आदेश
डीएम ने जून माह में सभी तहसील में लेखपालों से पड़ताल और कब्जा सत्यापन कराने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। कहा कि अगर कहीं भी अवैध कब्जा मिला तो संबंधित लेखपालों पर कार्रवाई की जाएगी।
हाथरस एसडीएम को सराहना पत्र मिलेगा
डीएम ने जिले में आम आदमी बीमा योजना के अंतर्गत बेहतर काम के लिए एसडीएम हाथरस की प्रशंसा कर उन्हें सराहना पत्र दिए जाने और निर्धारित लक्ष्य 30 जून तक पूरा करने के बारे में सभी एसडीएम से स्पष्ट अपेक्षा की। डीएम ने सिकंदराराऊ और सादाबाद तहसील में राजस्व वसूली में सुधार लाने के लिए एसडीएम को सख्त हिदायत दी। उन्होंने ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण के मामले में सीआरए को चेतावनी दी।
----
ये रही विभागों की वसूली की स्थिति
अपर जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने लक्ष्य के सापेक्ष माह मई 2016 की अवधि में वाणिज्य कर में 73 प्रतिशत, स्टांप रजिस्ट्रेशन में 96 प्रतिशत, आबकारी में 91 प्रतिशत, बैंक देय में 165 प्रतिशत, विद्युत देय में 91 प्रतिशत, परिवहन में 91 प्रतिशत, मनोरंजन कर में 67 प्रतिशत, नगर निकाय में 43 प्रतिशत तथा मंडी समिति में 112 प्रतिशत राजस्व वसूली की जानकारी दी।
ये अफसर रहे मौजूद
बैठक में डीएफओ एके कश्यप, एसडीएम केहरी सिंह, वैभव मिश्रा, एनपी पांडेय, अभिषेक कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर विजय प्रकाश, समस्त तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।