फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Additional charges brought progress of MNREGA, even after demand did not work

अतिरिक्त चार्जों ने थामी मनरेगा की प्रगति, डिमांड करने पर भी नहीं मिला काम

Sat, 21 Sep 2019 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Additional charges brought progress of MNREGA, even after demand did not work
मनरेगा में मांग के मुकाबले नहीं मिल रहा काम
विज्ञापन

कई ब्लॉकों में योजना की स्थिति बेहद खराब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मनरेगा के तहत जिले में मानव दिवस सृजन के साथ जॉब कार्डधारकों द्वारा काम की मांग किए जाने के सापेक्ष काम मुहैया नहीं हो पा रहा है, जिससे योजना की प्रगति कई ब्लॉकों में निचले स्तर पर है। ब्लॉक मुरसान और हाथरस में मानव दिवस सृजन और देरी से भुगतान की स्थिति है।
ब्लॉक मुरसान में तो बीडीओ और लेखाकार पर अतिरिक्त विभागों के चार्ज होने के कारण मस्टररोल जारी होने में दिक्कतें आ रही हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से इस ब्लॉक में कार्यरत लेखाकार को ब्लॉक सासनी का भी अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया है। इस कारण मनरेगा के साथ अन्य भुगतान में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

इस ब्लॉक के आंकड़ों पर नजर डालें तो 552 मस्टररोलों का भुगतान देरी से हुआ है। इसकी रिपोर्ट भी ऑनलाइन माध्यम से शासन को भेजी जा चुकी है। 2,750 परिवारों ने काम की डिमांड की थी, लेकिन इसके सापेक्ष 1,929 परिवारों को ही काम मुहैया हो सका है। मस्टररोल जारी होने में लापरवाही के चलते मनरेगा की गति धीमी हो गई है। हालांकि सीडीओ द्वारा ब्लॉक मुरसान के नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं, ताकि मनरेगा और अन्य योजनाओं की स्थिति में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed