फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Action will be taken against three Panchayat secretaries

Hathras News: तीन पंचायत सचिवों पर होगी कार्रवाई

Tue, 25 Nov 2025 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 25 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against three Panchayat secretaries
वृद्धावस्था पेंशन के तीन लाभार्थियों को मृत दर्शाकर उनकी पेंशन बंद करने के मामले में डीएम ने जिला पंचायतराज अधिकारी को संबंधित पंचायत सचिवों पर कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच में सामने आया है कि तीनों सचिवों ने बिना सत्यापन के पेंशनार्थियों को मृत दर्शाया है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी पंचायत सचिव मृतक का मृत्यु प्रमाणपत्र लगाकर ही आख्या को पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला में आठ नवंबर के अंक में जीवित पेंशनार्थियों को मृतक दर्शाकर उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद होने के संबंध में खबर प्रकाशित की गई थी। डीएम ने इस मामले का संज्ञान लिया। जांच में तीन पंचायत सचिवों की गंभीर लापरवाही सामने आई। पता चला कि सचिवों ने बिना मौके पर सत्यापन और अभिलेखीय जांच किए ही जीवित पेंशनधारकों को सिस्टम में मृत दर्शाकर उनकी पेंशन रोक दी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत नगला नाई में सचिव ने वृद्धावस्था पेंशनार्थी राजवीर सिंह, मुरसान ब्लॉक की ग्राम पंचायत रोहई में सचिव ने सुबराती खां, सिकंदराराऊ की ग्राम पंचायत मुबारिकपुर कपसिया में सचिव ने भगवती देवी को बिना सत्यापन किए ही मृत दर्शा दिया, जिससे इन तीनों की पेंशन रुक गई। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि यह पूर्णतः लिपिकीय लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के कारण लाभार्थियों को आर्थिक व मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अतुल वत्स ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि तीनों सचिवों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए और हर 15 दिन में प्रगति रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed