{"_id":"67b993e169bf18f00d0ea1ec","slug":"accused-shot-in-police-encounter-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़: दुल्हे के पिता से बैग छीनने और फायरिंग करने वाला दबोचा, गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़: दुल्हे के पिता से बैग छीनने और फायरिंग करने वाला दबोचा, गोली लगने से हुआ घायल
Sat, 22 Feb 2025 02:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:37 PM IST
सार
सादाबाद पुलिस ने दूल्हे के पिता से रुपयों को बैग छीनने और मिष्ठान भंडार पर फायरिंग के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विगत 7 फरवरी को सादाबाद में बारात चढ़ते समय दूल्हे के पिता से रुपयों से भरा बैग को छीन लिया गया था। 21 दिसंबर 2024 को ताराचंद मिष्ठान भंडार के पास फायरिंग की गई। पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
21 फरवरी में थाना सादाबाद पुलिस को चैकिंग के दौरान सूचना कि थाना सादाबाद में बारात चढत के दौरान बैग छीनने व ताराचंद मिष्ठान भंडार में फायरिंग करने वाला बदमाश मथुरा की तरफ जा रहा है । सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध बदमाश को रोकने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं रुका । बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
विज्ञापन
राया से मथुरा लिंक रोड के पास पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। जिसमें सादाबाद के ग्राम मोनिया निवासी अभियुक्त गोलू पुत्र वीरेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा । जिसके कब्जे से लूटे हुए 20000 रुपए व अवैध असलाह-कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन