फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of wedding robbery arrested in police encounter

Hathras News: शादी समरोहों में लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अभियुक्त पर था 25 हजार का इनाम

Sun, 28 Sep 2025 08:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 08:46 AM IST
सार

पकड़े गए अभियुक्त दीपक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था ।गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त ने आगरा, मथुरा, हाथरस, राजस्थान आदि स्थानों पर चोरी, लूट, छिनैती की घटना की हैं। 

विज्ञापन
Accused of wedding robbery arrested in police encounter
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

एसओजी टीम व थाना सादाबाद पुलिस ने शादी समारोहों में रुपये, आभूषण के बैग छीनने की घटनाओं का आरोपी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त 25 हजार का इनामिया बदमाश है । 

विज्ञापन


27 सितंबर को सादाबाद पुलिस को चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शादी समारोहों में हुई लूट व छिनैती के मुकदमों में वांछित बदमाश हाथरस से सलेमपुर की तरफ जाने की फिराक में है। सूचना पर एक मोटरसाईकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, परन्तु वह नहीं रुके । पुलिस ने घेराबंदी करने का प्रयास किया, किन्तु बदमाशों ने पुलिस टीम परफायरिंग कर दी।
विज्ञापन


सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम की बदमाश से हुई मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त दीपक दबोच लिया गया। उसका एक अन्य साथी अंधेरे व झाडियों का फायदा उठाकर भाग गया। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अभियुक्त को अस्पताल भेजा गया । फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सादाबाद अंतर्गत शादी समारोहों में लूट की घटनाओं का थाना सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम ने 26 फरवरी को खुलासा किया था। चार अभियुक्तगण भोला उर्फ भूपेंद्र, गजेंद्र उर्फ गज्जू, केशव व हरेन्द्र चौहान,  प्रवीण त्यागी व शेर खान उर्फ अंशू सहित छह अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । पकड़े गए अभियुक्त दीपक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था ।गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त ने आगरा, मथुरा, हाथरस, राजस्थान आदि स्थानों पर चोरी, लूट, छिनैती की घटना की हैं। घायल अभियुक्त दीपक के विरुद्ध करीब डेढ़ दर्जन से अधिक अभियोग हत्या का प्रयास, लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर, शस्त्र अधिनियम आदि संगीन धाराओं में अभियोग दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक से पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • दीपक उर्फ दीपू पुत्र राकेश निवासी लौह करेरा थाना सिकन्दरा जनपद आगरा ।

बरामदगी

  • एक तमंचा 315 बोर 
  • एक जिंदा कारतूस
  • एक खोखा कारतूस 315 बोर 
  • एक मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed