{"_id":"6accd69b5e1346df1b0db88a","slug":"etah-kanpur-highway-crash-car-hits-paddy-tractor-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा-कानपुर हाईवे सड़क हादसा: कार से टकराई धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, दो लोग गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा-कानपुर हाईवे सड़क हादसा: कार से टकराई धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
Mon, 12 Oct 2026 06:16 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:16 PM IST
सार
पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ट्रैक्टर में पीछे से जा टकराई। आशंका है कि चालक को नींद का झोंका आने के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : जागरूक नागरिक
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत एटा-कानपुर हाईवे पर सोमवार की सुबह एटा की तरफ जा रही धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से कार से जा टकराई। हादसे में कार सवार 70 वर्षीय लालाराम की मौत हो गई और चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब पांच बजे एटा-अलीगढ़ हाईवे पर सरदला पुल के पास धान से लदा ट्रैक्टर एटा की तरफ जा रहा था। पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ट्रैक्टर में पीछे से जा टकराई। आशंका है कि चालक को नींद का झोंका आने के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर आते जाते वाहन रुक गए और लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे में कार सवार लालाराम पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी गांव मधुबा, थाना गुरसहायगंज कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कार चालक अविनेंद्र (31) पुत्र शिवनाथ निवासी गांव हरजापुर बेवर जिला मैनपुरी, आशीष (30) पुत्र लालाराम निवासी गांव मधुबा जिला कन्नौज गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।