{"_id":"653c1483b36d5d2e730d6815","slug":"accused-of-making-indecent-remarks-towards-lord-shri-ram-arrested-hathras-news-c-63-1-sali1025-807-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भगवान श्रीराम के प्रति की अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भगवान श्रीराम के प्रति की अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 28 Oct 2023 01:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 28 Oct 2023 01:20 AM IST
सार
गांव नगला खेड़ा निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन
युवक गिरफ्तार।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कस्बा कचौरा से सटे गांव नगला खेड़ा निवासी एक युवक को पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कचौरा चौकी प्रभारी रामपाल सिंह को सूचना मिली कि रामलीला मैदान में लोग क्रोधित होकर एक-दूसरे से कानाफूसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे तो लोगों ने बताया कि नगला खेड़ा निवासी युवक अरुण गौतम पुत्र अर्जुन सिन्हा ने भगवान श्रीराम के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की है। लोगों ने पुलिस को अभद्र टिप्पणी का फोटो दिखा दिया। समाज में तनाव न फैले इसके मददेजनर चौकी प्रभारी ने अरुण को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन