{"_id":"67b21c3814ad901038036c20","slug":"absconding-accused-in-jio-manager-kidnapping-arrested-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिओ मैनेजर अपहरण कांड: फरार 25 हजार का इनामी अल्मोड़ा से गिरफ्तार, सात आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिओ मैनेजर अपहरण कांड: फरार 25 हजार का इनामी अल्मोड़ा से गिरफ्तार, सात आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
Mon, 17 Feb 2025 01:42 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:42 AM IST
सार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नवल नगर निवासी अभिनव भारद्वाज का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताते हुए फिरौती मांगी थी। यह मामला सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
जियो मैनेजर अपहरण कांड में पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : पुलिस
विस्तार
हाथरस में जिओ मैनेजर के अपहरण में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया है। जिस अपराधी को अब गिरफ्तार किया है। उसने अपहृत व अपराधियों को ठहराने व रकम लेकर भागने में मदद की थी। बता दें कि इस मामले में सात आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
ये वाकया 1 जनवरी का है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नवल नगर निवासी अभिनव भारद्वाज का अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताते हुए फिरौती मांगी थी। यह मामला सुर्खियों में रहा था। इस संबंध में सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि जिओ मैनेजर के अपहरण के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम विक्रम उर्फ विक्की निवासी हाइडल कॉलोनी निकट पाताल देवी मंदिर एनटीडी जिला अल्मोडा उत्तराखंड बताया है। उसके विषय में एसटीएफ को अल्मोड़ा में होने का इनपुट मिला। इसी इनपुट पर एसटीएफ ने उसे वहां से दबोचा। उसने पूछताछ में स्वीकारा है कि उसने अपहृत व अपराधियों को ठहराने में मदद की। जिस समय फिरौती की रकम लेने गए। तब वह भी कार में साथ था। मुठभेड़ के दौरान पचास हजार रुपये लेकर भाग गया था। उस पर मुठभेड़ में मुरादाबाद में भागने संबंधी मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन