फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aasra Yojana : Garh Construction stuck allotment process of houses

आसरा योजना : घटिया निर्माण ने अटकाई आवासों की आवंटन प्रकिया

Sun, 09 Apr 2023 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 09 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Aasra Yojana : Garh Construction stuck allotment process of houses
आसरा योजना के तहत बनाए गए आवासों की आवंटन प्रकिया अधर में लटकी हुई है। सीएनडीएस के माध्यम से बनाए गए आवासों को निर्माण कार्य दुरुस्त न होने के कारण डूडा विभाग ने हैंडओवर नहीं किया है। कई बार संबंधित निर्माणदायी संस्था को निर्माण कार्य दुरुस्त कराने के निर्देश दिए है। इसके बाबजूद भी निर्माण कार्य को सही नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मकान दिए जाने के लिए आसरा योजना के तहत वाटर वर्क्स के निकट 60 आवासों का निर्माण कराया गया था। इन आवासों को दिए जाने के लिए डूडा विभाग की ओर से आवेदन प्रकिया की गई। इन आवासों में आसरे के लिए कई लोगों ने आवदेन किए। इन आवेदनों की विभाग की ओर से जांच कराकर पात्रों को चयनित किया गया। इनमें से बिना हैंडओवर के 26 आवासों का आवंटन किया गया। इसके बाद घटिया निर्माण, प्लास्टर छूटने आदि की शिकायत प्राप्त होने पर आवंटन प्रकिया को रोक दिया गया।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कार्यदायी संस्था सीएनडीएस को निर्माण कार्य को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, जिससे कि लाभार्थियों को आवास मुहैया हो सके। विभाग की ओर से कई बार नोटिस के माध्यम से निर्देश जारी किए गए, लेकिन तमाम नोटिसों के बावजूद भी अभी तक नामित संस्था द्वारा निर्माण कार्य को सही नहीं कराया गया है। इस कारण गरीबों को आवंटिन होने वाले आवास जर्जर स्थिति में पहुंचते जा रहे हैं। प्रभारी डूडा अधिकारी राजकुमार यादव ने बताया कि लगातार कार्यदायी संस्था को आवासों को दुरस्त कराने के लिए नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed