{"_id":"6850422304e4b8213404b97c","slug":"a-youth-from-sikandrarao-died-in-a-bulandshahr-accident-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बस ने बाइक में मारी टक्कर, सिकंदराराऊ के युवक की बुलंदशहर में मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बस ने बाइक में मारी टक्कर, सिकंदराराऊ के युवक की बुलंदशहर में मौत, परिवार में छाया मातम
Mon, 16 Jun 2025 09:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Jun 2025 09:41 PM IST
सार
तीन युवक बाइक से नोएडा जा रहे थे। युवक बुलंदशहर से थोड़ा आगे चले, तभी हाइवे पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शोएब समेत दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक शोएब
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ कस्बा के मोहल्ला सराय उम्दा बेगम निवासी शोएब (20) पुत्र भूरा अंसारी की 15 जून को सुबह बुलंदशहर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
शोएब 15 जून की सुबह अपने दो साथियों के साथ बाइक से बुलंदशहर में एक शादी समारोह में भाग लेने गया था। शादी में शामिल होने के बाद तीनों युवक बाइक से नोएडा जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार युवक बुलंदशहर से थोड़ा आगे चले, तभी हाइवे पर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शोए समेत दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। 16 जून को पोस्टमार्टम के बाद शोएब का शव घर पहुंचा तो परिजन ने गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन