{"_id":"6872bddc96619258c60948dc","slug":"a-young-man-died-after-consuming-a-poisonous-substance-hathras-news-c-64-1-sali1007-101817-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विषैले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, बिना पोस्टमार्टम के कर दिया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विषैले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, बिना पोस्टमार्टम के कर दिया अंतिम संस्कार
Sun, 13 Jul 2025 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:26 AM IST
सार
एक युवक ने विषैला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
युवक ने किया विषैल पदार्थ का सेवन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस के एक गांव में 11 जुलाई की सुबह एक युवक ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे गांव के निकट एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। काफी देर तक उपचार के बाद भी उसकी हालत नहीं सुधरी तो चिकित्सक ने युवक को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन युवक को हाथरस के एक निजी अस्पताल ले गए और फिर वहां से जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन