फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A villager dies under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत

Thu, 29 Apr 2021 11:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
A villager dies under suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जटोई के रहने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत शराब के सेवन से होने की बात सामने आ रही है। रामबाबू (42 वर्ष) पुत्र सौदान सिंह निवासी जटोई मुरसान काफी समय से एक भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। करीब पांच दिन पहले उसके भाई राजेश की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।
भाई की मौत के बाद रामबाबू अपनी बहन की ससुराल गांव खेड़ा बरामई में पहुंच गया। ग्रामीणों ने बताया कि रामबाबू करीब चार-पांच दिन से वहीं पर रह रहा था। रामबाबू बुधवार को अपने गांव आ रहा था, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामबाबू बृहस्पतिवार की सुबह तक जब गांव नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कई घंटे खोजबीन के बाद ग्रामीण मुरसान थाने आ गए।
विज्ञापन

मुरसान पुलिस ने उन्हें बताया कि एक व्यक्ति का शव बुधवार की रात को गांव दर्शना में मिला है। यह सुनकर रामबाबू के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और उसकी शिनाख्त कर ली। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों ने कोरोना संक्रमित होने का शक जाहिर करते हुए शव को लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन शव को गांव में ले गए और उसका अंतिम संस्कार किया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि रामबाबू ने अपनी बहन के यहां पर रहकर अपने रिश्तेदारों के साथ काफी शराब का सेवन किया था।

बताया जाता है कि रामबाबू के कुछ रिश्तेदारों का उपचार अस्पताल में चल रहा है, लेकिन रामबाबू की अचानक मौत हो गई है। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि बुधवार की रात को गांव दर्शना में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया है। शव को परिजन गांव ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed