फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a truck full of rice was caught

हाथरस : सरकारी होने के शक में चावल से भरे ट्रक को पकड़ा

Sat, 31 Jul 2021 11:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
a truck full of rice was caught
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर पुलिस के साथ आपूर्ति निरीक्षक ने शुक्रवार की देर शाम को चामड़ गेट के पास से चावल से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक को सरकारी चावल के शक में पकड़ने के बाद जब जांच पड़ताल की गई तो चावल सरकारी नहीं निकला। इसके बाद ट्रक को छोड़ दिया गया।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में राशन कार्ड पर हर माह चावल लोगों को मिलता है। इस चावल की कालाबाजारी को रोकने के लिए सख्त छापेमारी की जा रही है। पूर्व में जिले में कई स्थानों से सरकारी चावल को जिला पूर्ति विभाग के द्वारा पकड़ा जा चुका है। शुक्रवार की शाम को जिला पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर व इलाका पुलिस को सूचना मिली कि जलेसर से एक ट्रक सरकारी चावल को लेकर दिल्ली जा रहा है। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस व जिला पूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चावल से लदे ट्रक को पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

ट्रक को छोड़े जाने के लिए तमाम लोगों की सिफारिश आईं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच की। जिला पूर्ति विभाग के द्वारा जब ट्रक में लदे चावल की गहनता से पड़ताल की तो वो सरकारी नहीं निकला। इसके बाद चावल से लदे ट्रक को पुलिस ने छोड़ दिया। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि विभाग द्वारा की गई जांच पड़ताल में चावल सरकारी नहीं निकला है। इसके बाद इसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed