{"_id":"68794d15d770ad9cd20d92c0","slug":"a-strategy-will-be-made-to-prevent-unauthorized-people-from-pleading-the-case-hathras-news-c-56-1-sali1016-134667-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अनाधिकृत लोगों को मुकदमे की पैरवी से रोकने की बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अनाधिकृत लोगों को मुकदमे की पैरवी से रोकने की बनेगी रणनीति
Fri, 18 Jul 2025 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील परिसर में दलालों का प्रवेश रोकने, बिना सीओपी व बिना रजिस्ट्रेशन वाले लोगों और मुंशियों को मुकदमे की पैरवी करने से रोकने की रणनीति बनाएगी। इस संंबंध में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से बार कक्ष में अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई है।
सभी अधिवक्ता 18 जुलाई को न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी व सचिव जमुना प्रसाद शर्मा को अजय शर्मा एडवोकेट ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा। इसमें उन्होंने न्यायालय में बिना सीओपी और बिना रजिस्ट्रेशन वाले लोगों के अलावा मुंशियों को पैरवी करने से रोकने की मांग की है।
उन्होंने पत्र में कहा है कि यह प्रकरण उपजिलाधिकारी के समक्ष कई बार उठाया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि अन्य बार एसोसिएशन ने ऐसे लोगों को न्यायालय में पैरवी करने से रोका हुआ है। उन्होंने कहा है कि वादकारी व आम जनता के लोग उपजिलाधिकारी न्यायालय में बेवजह बैठे रहते हैं और रजिस्टर व पत्रावलियों को अवैध रूप से देखते रहते हैं, इस पर रोक लगाई जाए।