{"_id":"69431b2c3f8c640ee40f3209","slug":"a-pickup-truck-and-a-car-collided-one-person-died-and-another-was-injured-hathras-news-c-2-1-gur1003-863570-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मैक्स पिकअप और कार की टक्कर, एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मैक्स पिकअप और कार की टक्कर, एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
अलीगढ़ मार्ग पर कस्बे के निकट मंगलवार की रात्रि एक मैक्स पिकअप और फार्च्यूनर कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसके ठीक बाद एक सोनेट कार फार्च्यूनर के पीछे से जा टकराई। इस दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सोनेट एवं फॉर्च्यूनर में बैठे लोग वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे, उन्हें मामूली चोटें आईं हैं।
गांव टीकापुर निवासी योगेश मैक्स पिकअप से चालक गिरीश के साथ रात में किसी काम से कस्बे में आ रहे थे। कस्बे के निकट अलीगढ़ मार्ग पर सामने से आ रही फार्च्यूनर कार से उनकी टक्कर हो गई। इस दौरान पीछे चल रही सोनेट कार भी फार्च्यूनर से टकरा गई। मैक्स पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गया।
सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गंभीर रूप से घायल योगेश और गिरीश को उपचार हेतु अलीगढ़ ले जाया गया, जहां डाक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। गिरीश का उपचार चल रहा है। सोनेट और फॉर्च्यूनर कार में बैठे लोग, जो वृंदावन से दर्शन कर वापस आ रहे थे, उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आईं। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।