फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A massive fire broke out in the house

Hathras News: मकान में लगी भीषण आग, घरेलू सामान जलकर हुआ राख

Mon, 24 Jun 2024 08:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 08:59 PM IST
सार

शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने अग्निशमन विभाग की दमकल की मदद से आग बुझाई।

विज्ञापन
A massive fire broke out in the house
आशीर्वाद कुंज कॉलोनी के मकान में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित आशीर्वाद कुंज कॉलोनी निवासी चंद्रमोहन भारद्वाज पुत्र कृष्ण कुमार भारद्वाज के मकान में 24 जून की सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली सदर पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। 

विज्ञापन


घटना के बाद आसपास के घरों में मौजूद लोग भी घर बाहर निकल आए। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास किए। दमकल भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने अग्निशमन विभाग की दमकल की मदद से आग बुझाई। तब जाकर कॉलोनी के लोगों ने रात की सांस ली। मकान स्वामी चंद्रमोहन भारद्वाज के मुताबिक आग लगने से मकान पूरी तरीके क्षतिग्रस्त हो गया है। साथी ही तीन से चार लाख रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed