फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a laobur die in road accident

वाहन की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, मजदूर की मौत

Sun, 14 Mar 2021 11:23 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
a laobur die in road accident
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव गुरसौटी के निकट शनिवार की देर रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली और वाहन की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से एक मजदूर युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ट्रैक्टर चालक तंजीम अहमद पुत्र लतीफ निवासी सुकरिया पीलीभीत मजदूरी का काम करता था। वह अपने अपने एक अन्य साथी सुुरेश कुमार पुत्र धर्मपाल निवासी करगैनी पीलीभीत के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव कोटा कपूरा से आलू के बोरे लेकर आगरा जिले के खंदौली के पास कहीं जा रहे थे। इस दौरान गांव गुरसौटी के पास पीछे से आ रहे किसी वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और तंजील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed