फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A high-speed car suddenly burst its tyre

Hathras News: तेज रफ्तार कार का अचानक फटा टायर, पहले हिरन के बच्चे फिर तीन युवकों में मारी टक्कर

Thu, 30 Oct 2025 10:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 30 Oct 2025 10:29 PM IST
सार

कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को आगरा रेफर किया गया है। मौके से कार को कब्जे में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
A high-speed car suddenly burst its tyre
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेर रफ्तार कार का टायर फट गया। जिससे कार पहले हिरन के बच्चे में टकराई, उसके बाद तीन युवकों से टकराई। हादसे में हिरन के बच्चे की मौत और तीनों युवक घायल हो गए।

विज्ञापन


सादाबाद में आगरा रोड पर हिंदुस्तान होटल के निकट 30 अक्तूबर की देर रात सादाबाद की ओर से तेज गति से जा रही कार का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित हुई कार पहले एक हिरन के बच्चे से टकराई, जिससे मौके पर ही हिरन के बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार देवेंद्र, मुनेश और दीपक निवासी कूपा कलां सादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों को आगरा रेफर किया गया है। मौके से कार को कब्जे में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed