फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A dozen new buses will soon come to Hathras depot

हाथरस डिपो में जल्द आएंगी एक दर्जन नई बसें

Sat, 16 Nov 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
A dozen new buses will soon come to Hathras depot
हाथरस डिपो में जल्द आएंगी एक दर्जन नई बसें
विज्ञापन

कानपुर कार्यशाला में नई बसों बनाने का कार्य हुआ तेज
स्थानीय कार्यालय से मुख्यालय को भेजी गई नई बसों की मांग, पुरानी होंगी नीलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस डिपो की बसों में हर रोज सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब आने वाले दिनों में नई बसों में सफर करेंगे। डिपो में जल्द एक दर्जन नई बसें आएंगी। कानपुर कार्यशाला में बसों के निर्माण का कार्य तेज हो गया है। स्थानीय कार्यालय से पुरानी बसों को नीलाम व नई बसें उपलब्ध कराने के लिए डिमांड भेजी है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 86 बसें हैं, जिनमें करीब 40 बसें लंबे रूट पर और बाकी की बसें लोकल रूटों पर संचालित होती हैं। लोकल रूटों पर चलने वाली बसें आए-दिन बीच रास्ते में धोखा देती हैं। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों से जूझना पड़ता है। बसों के खराब होने से डिपो का राजस्व भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए निगम के अफसरों ने पुरानी बसों को नीलाम के लिए भेजने का निर्णय लिया है। जल्द हाथरस डिपो को एक दर्जन बसें उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। आरएम जेडए नोमानी का कहना है कि जल्द हाथरस डिपो को एक दर्जन बसें उपलब्ध कराने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed